होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा ग्रुप के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय को पूर्व मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह...

बाबा ग्रुप के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय को पूर्व मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने किया सम्मानित

बिल्सी: आज पूर्व मंडलायुक्त चित्रकूट एवं पूर्व जिलाधिकारी बदायूं दिनेश कुमार सिंह ने बाबा इंटरनेशनल स्कूल पहुंचकर बाबा ग्रुप के डायरेक्टर और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय को शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय के क्षेत्र में उनके निरंतर उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धि

हाल ही में मलेशिया और हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में अनुज वार्ष्णेय को अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनकी लगन और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया, जिससे समूचे क्षेत्र को गर्व महसूस हुआ

बाबा इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षा प्रणाली को सराहना

इस सम्मान को बाबा इंटरनेशनल स्कूल की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली और छात्रों के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया गया। यह उपलब्धि न केवल स्कूल, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

अनुज वार्ष्णेय ने जताया आभार

सम्मान प्राप्त करने पर अनुज वार्ष्णेय ने दिनेश कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया और उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से वे इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि

यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे समाज का है। यह हमें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।”

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर बिल्सी उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह, दीपांशु गुप्ता, अमित माहेश्वरी, अमन गुप्ता, ब्रजेश पाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here