होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

बिल्सी: नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज दिनांक 01 मार्च 2025 को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के अभिभावक शामिल हुए, जहां शिक्षकों ने छात्रों की शैक्षणिक प्रगति और प्रदर्शन रिपोर्ट साझा की। साथ ही, अभिभावकों को बच्चों के सीखने में सहयोग देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया

बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर

बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों के सही मार्गदर्शन पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कारों का संरक्षण भी महत्वपूर्ण है

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि

हमारा लक्ष्य एक ऐसा सहयोगात्मक और समावेशी शिक्षा वातावरण बनाना है, जो विद्यार्थियों को सफल होने में मदद करे। अभिभावकों की भागीदारी उनके बच्चों की शिक्षा यात्रा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह माता-पिता पर निर्भर करता है कि वे बच्चों को कैसा वातावरण प्रदान करते हैं।”

विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि

आज के दौर में अभिभावकों का शिक्षकों के साथ संवाद अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्हें अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखनी चाहिए और उनकी शिक्षा यात्रा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”

विद्यालय प्रबंधन हर संभव प्रयासरत

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here