बदायूं, 25 मार्च – भारतीय जनता पार्टी के बदायूं जिलाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता जी के तीसरी बार नियुक्त होने के उपलक्ष्य में पंजाबी समाज सेवा समिति (रजि.) बदायूं द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह सोमवार रात्रि 9:00 बजे होटल FOUR LEAF में संपन्न हुआ, जिसमें समिति के समस्त पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


समारोह में समाज के प्रमुख लोगों ने श्री गुप्ता का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जिले में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को और गति मिलेगी।
समारोह में समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।


























