
बिल्सी। विकासखंड अंबियापुर के ग्राम पंचायत बेरमई खुर्द में आज ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
63% मतदान मुख्य बूथ पर, 49% जरावन में
उप जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि बेरमई खुर्द के मुख्य बूथ पर 63% तथा उसके मजरा जरावन में 49% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन व पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहा । थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर, नायब तहसीलदार बदन सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश सिंह पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों पर तैनात रहे।
21 फरवरी को होगी मतगणना
निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मतगणना 21 फरवरी को ब्लॉक मुख्यालय बिल्सी में होगी।


























