होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बसंत...

बदायूं के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी

बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में 02 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक वेद व्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी और प्रधानाचार्य दीपक त्यागी उपस्थित रहे।

मां सरस्वती की पूजा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक वेद व्रत त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत की सुंदर प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

प्रवेश परीक्षा का भी हुआ आयोजन

बसंत पंचमी के इस शुभ अवसर पर विद्यालय में प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन किया गया, जिसमें 108 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्तीर्ण छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया गया।

प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया और नए सत्र में शुरू होने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here