बिल्सी। आगामी 24 फरवरी से शुरू होने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। इसी के तहत आज उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बिल्सी ने एन.ए. इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर से निगरानी
इधर, एन.ए. इंटर कॉलेज के प्राचार्य रामवीर सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 800 से अधिक छात्र परीक्षा देंगे। नकल पर सख्ती के लिए प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर से निगरानी की जाएगी।
प्रशासन ने परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

























