होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में जिला स्तरीय समाधान दिवस पर पहुंची डीएम, निर्माणाधीन बस स्टेशन...

बिल्सी में जिला स्तरीय समाधान दिवस पर पहुंची डीएम, निर्माणाधीन बस स्टेशन का किया औचक निरीक्षण,

बिल्सी में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने अचानक निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने भूमि से संबंधित पत्रावली तलब की और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारी अनुपस्थित मिले, जबकि सिर्फ एक सुपरवाइजर मौजूद था।

बस स्टेशन की बाउंड्री वॉल निर्माण में बाधक बना पालिका का गंदा नाला

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बस स्टेशन के बराबर से गुजर रहे गंदे नाले की शिकायत की। बताया गया कि पालिका का यह नाला बाउंड्री वॉल निर्माण में बाधा बन रहा है, जिससे निर्माण कार्य अटक गया है।

डीएम के निरीक्षण के बाद सक्रिय हुआ पालिका प्रशासन

जिलाधिकारी के निरीक्षण की सूचना मिलते ही पालिका प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। आनन-फानन में सफाई कर्मियों और जेसीबी की मदद से नाले की सफाई कराई गई।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राहुल गुप्ता, अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव, लेखपाल हरिओम सिंह सहित राजस्व और नगर पालिका के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here