होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में चकबंदी विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, डीएम को...

बिल्सी में चकबंदी विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहटा गोसाईं के सैकड़ों ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त कराने की मांग उठाई।

डीएम के पहुंचते ही तेज हुई नारेबाजी

आज दोपहर 12 बजे जैसे ही जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव संपूर्ण समाधान दिवस के लिए बिल्सी तहसील परिसर पहुंचीं, वैसे ही धरने पर बैठे ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायत की और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग रखी।

डीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चकबंदी प्रक्रिया रद्द कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि चकबंदी कार्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है, जिससे किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा

इस मौके पर गांव से आए सैकड़ों लोग मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here