होम राज्य उत्तर प्रदेश महाशिवरात्रि पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, पुलिस प्रशासन ने तैनात किये विशेष बल,

महाशिवरात्रि पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, पुलिस प्रशासन ने तैनात किये विशेष बल,

बिल्सी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन ने नगर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बाईपास स्थित रंजना अस्पताल, बदायूं बस स्टैंड चौराहा , देववाणी चौराहा और अंबियापुर चौराहा पर विशेष पुलिस बल तैनात किया है, ताकि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन

रंजना अस्पताल के निकट दयालु मित्र मंडल सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कछला घाट से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों के लिए विशेष जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन का सघन निरीक्षण जारी

महाशिवरात्रि पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निगरानी बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here