बिल्सी: नगर के मोहल्ला नंबर पांच स्थित शनि देव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं शिव परिवार की धूमधाम से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।


इससे पूर्व, शिव परिवार की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वृंदावन से आए गुरु जी रविकांत महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।
कल, 27 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे मंदिर परिसर में शिव विवाह एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
वार्ड नंबर 24 के श्रद्धालु भक्तों ने सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाई, जिसकी नगरभर में सराहना हो रही है।


























