होम स्वदेश केसरी ब्यूरो बिल्सी में सिटी हार्ट मैन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस...

बिल्सी में सिटी हार्ट मैन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस पर निकाली जाएगी परेड

बिल्सी। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी “सिटी हार्ट मैन पब्लिक स्कूल” के बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य परेड निकाली जाएगी। परेड का शुभारंभ 26 जनवरी, रविवार को सुबह 9:30 बजे सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम से होगा।

परेड अटल चौक तक पहुंचेगी, जहां सुबह 10:30 बजे मुख्य अतिथि एसडीएम बिल्सी, सीओ बिल्सी और शहर कोतवाल बिल्सी ध्वजारोहण करेंगे। राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देने के बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा।

इसके पश्चात परेड मुख्य बाजार से होती हुई सिटी हार्ट मैन पब्लिक स्कूल पर पहुंचेगी। स्कूल प्रबंधन ने नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें और गणतंत्र दिवस की गरिमा को बढ़ाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here