बिल्सी नगर के प्रमुख खाद एवं बीज व्यवसायी दरबारी लाल वार्ष्णेय ने अपने प्रपोत्र अक्षय वार्ष्णेय के जन्म उत्सव पर गरीब एवं निर्धन लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम नगर के कुटी मंदिर स्थित मां अन्नपूर्णा रसोई पर संपन्न हुआ।


अक्षय वार्ष्णेय, राहुल और गुंजन वार्ष्णेय के पुत्र हैं। इस मौके पर संचालक नवरत्न वार्ष्णेय ने बताया कि मां अन्नपूर्णा रसोई पिछले दो वर्षों से अपने मिशन पर निरंतर प्रगति कर रही है और समाज के जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के कार्य में जुटी है।
इस कार्यक्रम में एडवोकेट दिनेश वार्ष्णेय, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय डीडी, सौरव वार्ष्णेय सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम ने न केवल अक्षय के जन्मदिन को विशेष बनाया, बल्कि जरूरतमंदों के बीच सेवा और सहयोग का संदेश भी प्रसारित किया।


























