

बिल्सी: स्थानीय भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में शनिवार को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य राजेंद्र शर्मा ने विद्यालय के प्रबंधक सुरेश बाबू वार्ष्णेय, उपप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, और प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा के साथ श्री बालाजी महाराज और सियाराम जी की पूजा कराकर की।
संपूर्ण विद्यालय स्टाफ ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया, जिसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ और आरती हुई। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया है। उन्होंने सुंदरकांड के पाठ के महत्व को बताते हुए कहा कि यह बजरंगबली की आराधना है और इसके पाठ से कल्याण होता है।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भाग लिया और इसे श्रद्धा व उत्साह के साथ सम्पन्न किया।


























