होम राज्य उत्तर प्रदेश उघैती थाना परिसर में छुट्टा गोवंशों के झुंड के घुसने से मची...

उघैती थाना परिसर में छुट्टा गोवंशों के झुंड के घुसने से मची अफरा-तफरी, बदायूं-बिजनौर मार्ग पर लगा जाम,

बिल्सी तहसील के उघैती थाना परिसर में कल शाम छुट्टा गोवंशों का झुंड घुस आने से अफरा-तफरी मच गई, जिससे बदायूं-बिजनौर मार्ग पर भयंकर जाम लग गया। बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा अपने खेतों से खदेड़े जाने के कारण ये गोवंश गांव उघैती के अंदर प्रवेश कर गए। लोगों के हो-हल्ला से परेशान होकर यह झुंड थाना परिसर में घुस गया।

थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद गोवंशों के झुंड को बाहर निकाला, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। इस घटना से यह स्पष्ट है कि गोवंश संरक्षण के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई की जा रही है, जबकि वास्तविकता कुछ और ही है। गोवंशों के झुंड के थाने में घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here