बिल्सी-सिरासौल-उझानी रोड स्थित जय मां खेड़े वाली देवी मंदिर पर आज नववर्ष 2025 के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन नगर के प्रमुख गल्ला व्यापारी भुवनेश वार्ष्णेय एवं उनके डॉक्टर पुत्र अमन वार्ष्णेय ने अपने स्वर्गीय पुत्र कन्हैया वार्ष्णेय की स्मृति में वेयरहाउस का निर्माण पूरा होने और नववर्ष के स्वागत में इस भंडारे का आयोजन किया।


भंडारा आज प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ और अभी देर शाम 6:30 तक निरंतर जारी है । भंडारे में बिल्सी नगर सहित आसपास के गांवों सिरासौल, बेन, रायपुर बुजुर्ग से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा और आयोजन को सफल बनाने में व्यापारी के परिजनों एवं इष्ट मित्रों का भी सहयोग मिला।


























