


बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज गुरुवार को तहसील बार हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 2 बजे मुख्य अतिथि ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी अर्जित वर्मा, उप जिलाधिकारी रिपु दमन सिंह और तहसीलदार राहुल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने बार और बेंच के बीच संवाद और आपसी सहयोग को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान संभव है।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गुप्ता और सचिव अरविंद सिंह परमार ने बिल्सी बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष मृगांक मोहन वार्ष्णेय, एडवोकेट विवेक राठी, ज्ञान सिंह त्यागी, और योगेश बिसारिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, महासचिव वागिश माहेश्वरी सहित पूरी कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की।
बार एसोसिएशन की ओर से मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा अधिवक्ता आशीष शर्मा ने किया।
विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित लोग
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, वरिष्ठ अधिवक्ता हेमेंद्र सिंह, पत्रकार ललित वार्ष्णेय, तेजस्वी सागर, सभासद मनीष असावा, बरेली से पधारे एडवोकेट ओंकार सिंह और प्रांजल माहेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
चुनाव अधिकारी रामनाथ शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी सत्येंद्र सिंह यादव और राजकुमार वार्ष्णेय सहित बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता इस मौके पर उपस्थित रहे।


























