बिल्सी के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक वरुण कुमार सिंह का चयन 68वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में हुआ था। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित की गई थी। निर्णायक की भूमिका निभाने के बाद जब वरुण कुमार सिंह विद्यालय लौटे, तो उनका बैंड-बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता, उपप्रबंधक डी.के. गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, और प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने वरुण कुमार सिंह को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर विद्यालय के एक हॉल का उद्घाटन भी किया गया, जिसका नाम “अटल हॉल” रखा गया। हॉल का उद्घाटन प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार सक्सेना, राजेंद्र कुमार शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


























