होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़-नाटक और रंगोली...

बिल्सी में बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़-नाटक और रंगोली का आयोजन

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से संबंधित नुक्कड़-नाटक और रंगोली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगोली तथा नुक्कड़-नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया। कार्यक्रम में हेलमेट पहनने, वाहन की गति नियंत्रित रखने, सीट बेल्ट बांधने, ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व, और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों पर जोर दिया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों, और स्कूल की गाड़ियों के चालकों को सुरक्षा की जिम्मेदार आदतों के प्रति जागरूक करना है, जिससे भविष्य में एक सुरक्षित ट्रैफिक वातावरण तैयार किया जा सके। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए और ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाना कानूनन अपराध है। उन्होंने स्कूल स्टाफ को भी सभी यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि अगर बच्चे अभी से सड़क सुरक्षा के अनुशासन में ढलेंगे तो वे बड़े होकर सुरक्षित ड्राइविंग करेंगे और समाज के लिए सड़क सुरक्षा के एंबेसडर बन सकते हैं। उन्होंने छात्रों को सड़क पर चलते समय आवश्यक नियमों की जानकारी दी और उन्हें आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी और समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here