
बदायूं: साहित्य जगत में अपनी लेखनी के लिए प्रसिद्ध डॉ. मेघा अग्रवाल ने हाल ही में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। इस विशेष मुलाकात में डॉ. मेघा ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपनी नवीनतम पुस्तक ‘प्रकृति से परमात्मा की ओर’ भेंट की।
डॉ. मेघा अग्रवाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक के बारे में विस्तार से बताया। यह पुस्तक न केवल प्रकृति के महत्व पर जोर देती है, बल्कि आध्यात्मिक यात्रा को भी प्रोत्साहित करती है। मुख्यमंत्री ने इस रचनात्मक उपहार को सराहा और डॉ. मेघा के लेखन की प्रशंसा की।
डॉ. मेघा ने बताया कि उनकी पुस्तक का उद्देश्य समाज को प्रकृति और आध्यात्म के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां लोग व्यस्त जीवनशैली में उलझे हुए हैं, ऐसे में यह पुस्तक आत्मिक शांति और प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की साहित्यिक कृतियां समाज को नई दिशा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने डॉ. मेघा अग्रवाल को उनके साहित्यिक योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं।डॉ. मेघा अग्रवाल की इस पहल ने बदायूं का गौरव बढ़ाया है और साहित्यिक जगत में उनके योगदान को एक नई पहचान दी है।


























