होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन,

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन,

बिल्सी। आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल में यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से संबंधित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बिल्सी श्री रिपुदमन सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री उमेश चंद्र उपस्थित रहे।

उपजिलाधिकारी श्री रिपुदमन सिंह ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों, वाहन चालकों, परिचालकों, और विद्यालय स्टाफ को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने हेलमेट पहनना, वाहन की गति सीमा का पालन करना, सीट बेल्ट लगाना, ड्राइविंग लाइसेंस रखना, और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने जैसे नियमों की महत्ता को समझाया। उन्होंने सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री उमेश चंद्र ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं। अगर वे अभी से सड़क सुरक्षा के अनुशासन में ढलेंगे, तो बड़े होकर सुरक्षित ड्राइविंग करेंगे। उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आवश्यक नियमों की जानकारी दी और उन्हें आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों, और स्कूल गाड़ियों के चालकों को जिम्मेदार सुरक्षा आदतों के प्रति जागरूक करना बताया। उन्होंने छात्रों को 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन न चलाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने की सलाह दी।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी और समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here