होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में मनोज गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत, बिसौली के भाजपा नगर...

बदायूं में मनोज गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत, बिसौली के भाजपा नगर अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत

बदायूं। बिसौली के भाजपा नगर अध्यक्ष के रूप में पुनः मनोनीत होने पर मनोज गुप्ता का बदायूं के मधुबन कॉलोनी स्थित अरविंद गुप्ता के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ज्वाला प्रसाद गुप्ता, डॉ. जयप्रकाश गुप्ता, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष के.बी. गुप्ता, एडवोकेट दिलीप गुप्ता, एडवोकेट सौरभ गुप्ता, अंश गुप्ता, संदीप गुप्ता और विनोद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सभी ने मनोज गुप्ता को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अरविंद गुप्ता और उपस्थित अन्य लोगों ने मनोज गुप्ता की ईमानदार छवि और समाज के प्रति उनके समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए मनोज गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की आशा जताई।

मनोज गुप्ता ने इस सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए समाज और संगठन के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here