बिल्सी। श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में न्यू ईयर 2025 का सेलिब्रेशन बड़े धूमधाम से मनाया गया। कल शाम मोहल्ला नंबर दो स्थित भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति की महिलाओं ने विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान कृष्ण पर आधारित भजनों और नृत्य से हुई, जो वहां उपस्थित सभी लोगों को भक्ति और उल्लास से भर गया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम और संगीत प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
इस मौके पर समिति की सदस्यों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में समिति की संरक्षक लक्ष्मी गुप्ता, आशा वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, उर्मिला वार्ष्णेय, अध्यक्ष प्रियंका वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, रुक्मणी वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, रश्मि वार्ष्णेय लता वार्ष्णेय तनु वार्ष्णेय निधि गुप्ता कनक वार्ष्णेय गुंजन वार्ष्णेय बीना वार्ष्णेय किरण वार्ष्णेय,सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
समिति के इस आयोजन ने न केवल महिलाओं के उत्साह और सामूहिकता को प्रदर्शित किया, बल्कि नए वर्ष की शुरुआत को भी विशेष बना दिया।


























