होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई गई महात्मा गांधी पुण्यतिथि

बिल्सी में फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई गई महात्मा गांधी पुण्यतिथि

बिल्सी (बदायूं)। नगर के फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों ने बापू को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया

गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने की अपील

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि गांधीजी के विचार और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। यह दिन सिर्फ बापू को ही नहीं, बल्कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने का भी अवसर है

विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने गांधीजी के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, लेकिन उनके विचार और आदर्श अमर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी

विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को गांधीजी के विचारों को अपने जीवन में उतारने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गांधीजी की शिक्षाएं हमें आत्मनिर्भर बनने और समाज के प्रति संवेदनशील रहने की प्रेरणा देती हैं

विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत किए

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “वैष्णव जन तो तेने कहिए” और “रघुपति राघव राजा राम” जैसे भजन प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भावनात्मक और आध्यात्मिक हो गया।

विद्यालय स्टाफ रहा उपस्थित

इस अवसर पर एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता, अनुशासन प्रभारी बृजेशपाल सिंह सहित विद्यालय के कई शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने गांधीजी के आदर्शों को अपनाने और उनके दिखाए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here