बिल्सी:- बिसौली-बिल्सी रोड स्थित श्री 1008 पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पदमांचल पर आज पर्यावरण मित्र देव ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बिल्सी रिपुदमन सिंह और विशिष्ट अतिथि कोतवाल बिल्सी राजेंद्र सिंह पुंडीर रहे।

मुख्य अतिथि एसडीएम रिपुदमन सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने विशेष अवसरों पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, जिससे उस पल की यादगार बनी रहे और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान हो। उन्होंने क्षेत्र के 60 से अधिक बुजुर्गों और महिलाओं को कंबल वितरित किए।
विशिष्ट अतिथि कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना हर व्यक्ति का दायित्व है। इस अवसर पर पर्यावरण मित्र देव ठाकुर ने पदमांचल मंदिर पर आए सभी बुजुर्गों को जलपान कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक प्रशांत जैन, संरक्षक मृगांक जैन, पीयूष वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय, वंश गिरी, डॉ. नीरज अग्निहोत्री, एड. शाहनवाज अल्वी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


























