होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में विद्युत अभियंताओं ने निजीकरण के विरोध में काला फीता बांधकर...

बदायूं में विद्युत अभियंताओं ने निजीकरण के विरोध में काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया

बदायूं।18 जनवरी 2025 को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में बदायूं जनपद शाखा के अभियंताओं ने तीसरे दिन भी काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

सभी अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता अपने-अपने कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर उपस्थित हुए और शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बदायूं कार्यालय के समक्ष एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। सभा की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इंजीनियर धर्मात्मा कुमार ने की, जबकि संचालन इंजीनियर रवि कुमार ने किया।

सभा में उपखण्ड अधिकारी इंजीनियर सुमित साहू, सहायक अभियंता इंजीनियर मोहम्मद सेब अंसारी, और अवर अभियंता इंजीनियर रजनीश सिंह, इंजीनियर विकास कुमार, इंजीनियर सचिन कुमार, इंजीनियर विनोद कुमार गौतम, इंजीनियर अंकुर प्रसाद, इंजीनियर पंकज गुप्ता, इंजीनियर पी.के. यादव, इंजीनियर रणवीर यादव, इंजीनियर प्रवीण, इंजीनियर सुशील वर्मा, और इंजीनियर बालमुकुंद सिंह सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here