होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: गौशाला में गोवंशों की मौत, लापरवाही पर प्रशासन मौन

बदायूं: गौशाला में गोवंशों की मौत, लापरवाही पर प्रशासन मौन

समाचार साभार: विकेंद्र शर्मा (पशु प्रेमी)

जनपद बदायूं के ग्राम जरेठा, ब्लॉक दहगवां की गौशाला में लगातार गोवंशों की मौत हो रही है। ग्राम प्रधान मोहम्मद यासीन और ग्राम सचिव की लापरवाही के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय निवासियों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भी झूठी रिपोर्ट लगाकर जिलाधिकारी और शासन को गुमराह कर रहे हैं। जिले में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ जिलाधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। गोवंशों की लगातार हो रही मौतों से पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता से स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here