होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: प्रांतीय रक्षक दल का 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

बदायूं: प्रांतीय रक्षक दल का 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

बदायूं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में बुधवार को प्रांतीय रक्षक दल का 76वां स्थापना दिवस समारोह स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित परेड में पीआरडी जवानों ने अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने परेड का मान-प्रणाम स्वीकार किया। उन्होंने पीआरडी जवानों के अनुशासन और टर्नआउट की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन बेहतरीन है। उन्होंने जवानों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए और भरोसा दिलाया कि उनकी ड्यूटियों को बढ़ाने के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया जाएगा।

परेड परिणाम:

  • परेड का नेतृत्व मुख्य परेड कमांडर विकास नारायण शर्मा (बीओ पीआरडी-जगत) ने किया।
  • प्रथम स्थान: अनुज कुमार (बीओ पीआरडी-सहसवान)।
  • द्वितीय स्थान: विशाल पाल (बीओ पीआरडी-बिसौली)।
  • तृतीय स्थान: महिला टोली (कमांडर नरेंद्र कुमार, बीओ पीआरडी-दातागंज)।

खेलकूद प्रतियोगिताएं:

  • रस्साकस्सी: टोली नंबर 1 विजेता, टोली नंबर 2 उपविजेता।
  • वॉलीबॉल: टोली नंबर 2 विजेता।

कार्यक्रम का संचालन आर.एम. सक्सेना ने किया। प्रभारी रनजीत सिंह (बीओ पीआरडी-इस्लामनगर) और सहायक प्रभारी कांति प्रसाद (बीओ पीआरडी-म्याऊं) की देखरेख में आयोजन संपन्न हुआ।

इस मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिप्रेम और क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया समेत कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here