होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: असधरमई में विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को...

बदायूं: असधरमई में विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

बदायूं, 16 दिसंबर।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (UPSRL) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आज असधरमई के जय निहाल दास बाबा ग्राउंड में किया गया। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित हुईं, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य खेलों के नतीजे

  • वॉलीबॉल जूनियर: विजेता असधरमई ए टीम, उपविजेता असद्रमई बी टीम।
  • वॉलीबॉल सीनियर: विजेता असधरमई, उपविजेता नगला।
  • कबड्डी जूनियर: विजेता नगला, उपविजेता नगरिया।
  • कबड्डी सीनियर: विजेता गोतरा, उपविजेता कोठा।
  • कबड्डी महिला: विजेता कोठा, उपविजेता असद्रमई।

एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन

  • 100 मीटर सब जूनियर: पवन प्रथम, सचिन द्वितीय।
  • 100 मीटर सीनियर: टीटू प्रथम।
  • 100 मीटर महिला सब जूनियर: अंतिम प्रथम, गौरी द्वितीय।
  • 100 मीटर महिला जूनियर: शारदा प्रथम, राधा द्वितीय।
  • 200 मीटर सब जूनियर: काजल प्रथम।
  • 200 मीटर जूनियर: नेहा प्रथम।
  • 1500 मीटर जूनियर: विपिन प्रथम, सर्वेंद्र द्वितीय।
  • 1500 मीटर सीनियर: सुशांत प्रथम, अर्जुन द्वितीय।
  • 400 मीटर: आकाश पाल प्रथम।
  • गोला फेंक महिला जूनियर: प्रियंका प्रथम, अंतिम द्वितीय।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और आयोजन

प्रतियोगिता का उद्घाटन और विजेताओं को पुरस्कार वितरण ब्लॉक प्रमुख म्याऊं श्री के.सी. शाक्य, ग्राम प्रधान श्याम वीर सिंह और मंडल अध्यक्ष भावेश सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कल्याण अधिकारी श्री कांति प्रसाद द्वारा किया गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उनकी क्षमताओं को निखारने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here