होम स्वदेश केसरी ब्यूरो बिसौली: सांसद धर्मेंद्र यादव ने उठाई आवाज: सोत नदी पुल के लिए...

बिसौली: सांसद धर्मेंद्र यादव ने उठाई आवाज: सोत नदी पुल के लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग

बिसौली। बदायूं से सांसद रहे एबं वर्तमान मे आजमगढ़ से सांसद एवं लोकसभा मे मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव ने प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर कछला-शाहाबाद राजमार्ग (राजमार्ग संख्या 109) पर सोत नदी के पुल के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की है।

पुल पर आवागमन बंद, हजारों लोग प्रभावित
धर्मेंद्र यादव ने अपने पत्र में बताया कि सोत नदी पर बने पुल पर हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने आवागमन बिना वैकल्पिक व्यवस्था के प्रतिबंधित कर दिया। इसके कारण बिसौली, सहसवान, बिल्सी सहित कछला, कासगंज, एटा, और मैनपुरी का संपर्क बाधित हो गया है। लगभग 150 गांवों का बिसौली मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट चुका है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वैकल्पिक मार्ग की मांग
श्री यादव ने प्रमुख सचिव से आग्रह किया कि जब तक पुल का पुनर्निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक शीघ्र ही एक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराया जाए। इससे न केवल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी सुचारु हो सकेगी।

ग्रामीणों की नाराजगी
पुल पर आवागमन बंद होने से किसान, व्यापारी, और छात्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन से कई बार संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।सांसद धर्मेंद्र यादव की इस पहल ने क्षेत्रवासियों को उम्मीद दी है कि उनकी आवाज़ सरकार तक पहुंचेगी और जल्द ही समाधान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here