होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में “बिल्सी कैफे” नाम से फैमिली रेस्टोरेंट का हुआ भव्य उद्घाटन,

बिल्सी में “बिल्सी कैफे” नाम से फैमिली रेस्टोरेंट का हुआ भव्य उद्घाटन,

बिल्सी। शहर में आज “बिल्सी कैफे” नामक फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। यह रेस्टोरेंट शुद्ध देशी घी से निर्मित स्वादिष्ट भोजन के लिए जाना जाएगा। 28 दिसंबर से यहां फास्ट फूड की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।

रेस्टोरेंट का उद्घाटन सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरू मल शर्मा (महाराज) ने अपने करकमलों से किया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह रेस्टोरेंट बिल्सी-बदायूं रोड पर स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के सामने स्थित है।

शानदार सुविधाएं और टेस्टी खाना

रेस्टोरेंट में बैठने के लिए सुसज्जित और शानदार व्यवस्था की गई है। यहां टेस्टी और शुद्ध देशी घी से बना खाना परोसने के लिए बाहर से अनुभवी शेफ बुलाए गए हैं। रेस्टोरेंट में पर्याप्त पार्किंग की भी सुविधा है। इसके खुलने से बिल्सी और आसपास के लोगों को जन्मदिन, एनिवर्सरी या दोस्तों के साथ पार्टी के लिए बदायूं और उझानी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

रेस्टोरेंट के स्वामी राजेंद्र भारद्वाज और कल्पना शर्मा ने बताया कि धीरे-धीरे रेस्टोरेंट का विस्तार किया जाएगा, ताकि बिल्सी के लोगों को उच्च गुणवत्ता और शुद्ध देशी घी से बने व्यंजन मिल सकें।उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट पर होम डिलीवरी कि सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके चलते आप घर बैठे ही लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैं,

उद्घाटन समारोह में उमड़ी भीड़

कार्यक्रम में शहर गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजेंद्र भारद्वाज, अंकित शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, राजीव शर्मा, संजीव शर्मा, स्वदेश केसरी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ प्रदीप कुमार शर्मा, आशीष बशिष्ठ, चारु सोमानी, सौरभ सोमानी (मिंटू), संदीप सोमानी, सोनू शर्मा, बृजेश वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, अश्वनी माहेश्वरी, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, पूर्व नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, नैना शर्मा, रेखा शर्मा, रीना शर्मा, कल्पना शर्मा, रमा तिवारी, संगीता शर्मा, पत्रकार गोपाल पाराशर, देव पाराशर, सपा नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, सत्य प्रकाश शाक्य (जिला पूर्ति अधिकारी संभल), अंबरीश तिवारी, प्रदीप तिवारी, गौरव माहेश्वरी, जितेंद्र वार्ष्णेय (जित्तू), विपिन शर्मा (बड्डे पंडित जी), मुकुल शर्मा, अनुज शर्मा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, मोहित सिंह, पीयूष दीक्षित, विकास शर्मा, अनीस अंसारी सहित भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

रेस्टोरेंट खुलने से खासतौर पर युवाओं में खुशी का माहौल है। यह स्थान अब शहरवासियों के लिए एक नया आकर्षण बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here