होम स्वदेश केसरी ब्यूरो बिल्सी में आयकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, समय पर टैक्स भुगतान का दिया...

बिल्सी में आयकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, समय पर टैक्स भुगतान का दिया संदेश

बिल्सी। नगर के नगरपालिका सभागार में आयोजित एक आयकर जागरूकता कार्यक्रम में जिला आयकर अधिकारी अरुण कुमार जायसवाल ने व्यापारियों और नागरिकों को आयकर से संबंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, ओम बाबू वार्ष्णेय, और डॉ. उमेन्द्र गुप्ता ने आयकर अधिकारी अरुण कुमार को फूल-मालाएं पहनाकर किया। इसके बाद अमित वार्ष्णेय ने पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

आयकर अधिकारी अरुण कुमार जायसवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा, “आयकर का समय पर भुगतान देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कर के माध्यम से सरकार को विभिन्न विकास कार्यों के लिए धन प्राप्त होता है। एडवांस टैक्स का समय पर भुगतान कर हम देश के विकास में सहभागी बन सकते हैं।” उन्होंने “डायरेक्ट टैक्स से विवाद से विश्वास” योजना का लाभ उठाने की अपील भी की।

कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को साझा किया, जिनका समाधान आयकर अधिकारी ने मौके पर किया।

इस मौके पर बदायूं इनकम टैक्स अधिकारी अरुण कुमार, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, लोकेश बाबू, अंकिश पाल, अमित वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, मुनीश्वर राठी, डॉ. राजा बाबू, डॉ. प्रसून वार्ष्णेय, अक्षय जैन, पीयूष वार्ष्णेय, नितिन आनंद, ब्रजेश बाबू, किशन पाल, उपेंद्र राठी, सुशांत असावा, राजेश माहेश्वरी, अनुज असावा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में रिंकू ऑयल फिलिंग स्टेशन के संचालक इंजीनियर ओम बाबू वार्ष्णेय और प्रफुल्ल वार्ष्णेय ने सभी व्यापारियों और टैक्स पेयर्स का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here