बिल्सी। बिल्सी-मुजरिया मार्ग पर स्थित असवार पुल के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार युवक रक्षपाल पुत्र दाताराम, निवासी अहमद नगर असोली, देर शाम अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान अंधेरे में उसने साइकिल सवार सुनील पुत्र कल्लू , निवासी समसपुर, को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार रक्षपाल को बदायूं के अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतक सुनील के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। दोनों युवक मुजरिया थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

























