होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: श्याम कम्युनिकेशन पर 13700 रुपये ट्रांसफर कराने के बाद युवक ने...

बिल्सी: श्याम कम्युनिकेशन पर 13700 रुपये ट्रांसफर कराने के बाद युवक ने मिर्ची पाउडर डालकर की लूटपाट

बिल्सी। नगर के बदायूं बस स्टैंड के पास स्थित श्री श्याम कम्युनिकेशन बीसी पॉइंट पर आज दोपहर एक युवक ने 13700 रुपये ट्रांसफर करवाने के बाद दुकान स्वामी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर फरार हो गया। दुकान के मालिक योगेश वर्षिनी ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे एक युवक ने उनकी दुकान पर आकर एक खाते में 13700 रुपये ट्रांसफर कराए। ट्रांसफर पूरा होने के बाद जब योगेश ने उससे पैसे मांगे, तो युवक ने मिर्ची पाउडर निकालकर उनकी आंखों में फेंक दिया और मौके से भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान में जुटी है। इस घटना से नगर में ऑनलाइन लेनदेन करने वाले दुकानदारों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here