होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व,

बदायूं: लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व,

आज बदायूं के लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी और निर्देशिका छवि शर्मा ने रामनवमी और दशहरा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया।

विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी ने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों पर चलने और आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षकों ने मिलकर रावण का पुतला बनाया, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में दहन किया गया। विजयदशमी की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती महिमा और समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here