होम राज्य उत्तर प्रदेश उघैती: स्वरूपपुर में जन सेवा केंद्र संचालक से लूट के प्रयास मामले...

उघैती: स्वरूपपुर में जन सेवा केंद्र संचालक से लूट के प्रयास मामले मे पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

बिल्सी।थाना उघैती के ग्राम स्वरूपपुर में कल जन सेवा केंद्र के संचालक से लूट का असफल प्रयास करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, चाकू और बाइक बरामद की है।

उघैती पुलिस के अनुसार, कल दोपहर करीब 12 बजे स्वरूपपुर में जन सेवा केंद्र के संचालक अरविंद कुमार, पुत्र सत्यवीर, से दो बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। इस छीना-झपटी के दौरान शोर मचने पर गांव के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए बदमाश समीप के गन्ने के खेत में भाग कर छिप गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस के सर्च ऑपरेशन में एक बदमाश, समीर तेली, निवासी मीठा, थाना बिसौली, को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद पुलिस ने आज दूसरे बदमाश, सचिन यादव, निवासी ग्राम स्वरूपपुर, को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, एक चाकू, 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

इस कार्रवाई से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस तरह के अपराधों पर प्रशासन इसी तरह से सख्ती से कार्रवाई करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here