होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी : 23 दिवसीय रामलीला महोत्सव का भव्य समापन,अंतिम दिवस देवी जागरण...

बिल्सी : 23 दिवसीय रामलीला महोत्सव का भव्य समापन,अंतिम दिवस देवी जागरण के साथ हुआ पत्रकारों का सम्मान,

बिल्सी: श्री गौशाला रामलीला कमेटी के तत्वाधान में पिछले 23 दिनों से चल रहे रामलीला महोत्सव का समापन विशाल देवी जागरण के साथ हुआ। समापन अवसर पर कमेटी पदाधिकारियों ने मीडिया कर्मियों का सम्मान कर उनकी कवरेज के प्रति आभार व्यक्त किया।

रात 9 बजे रामलीला मंच पर बिल्सी की मशहूर “खुशियां जागरण पार्टी” के कलाकारों ने देवी जागरण प्रस्तुत किया। बाहर से आए कलाकारों ने मनमोहक भजन और सुंदर झांकियों का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन, पूजन और आरती से हुई, जिसके बाद माता रानी के जागरण का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर स्वदेश केसरी के तहसील ब्यूरो प्रभारी ललित वार्ष्णेय सहित बिल्सी के अन्य पत्रकारों का रामलीला महोत्सव की उत्कृष्ट कवरेज के लिए कमेटी ने पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री कृष्ण गुप्ता, प्रबंधक विनोद पालीवाल, कोषाध्यक्ष लव कुमार वार्ष्णेय, मंत्री जितेंद्र वार्ष्णेय, संयोजक संजीव वार्ष्णेय, नेताजी हरिओम राठौर, मोहित गुप्ता, एडवोकेट विवेक राठी, अजय प्रताप सिंह, गगन राठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here