बिल्सी।श्री रामकृष्ण समिति के तत्वाधान में चल रही राम कथा के दूसरे दिन ऋषिकेश, उत्तराखंड से पधारे संत अयोध्यादास रामायण जी ने भगवान राम की लीलाओं का वर्णन किया। महेश्वरी भवन में आयोजित इस कथा में श्री रामायण जी ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर असुरों का अत्याचार बढ़ता है, तब-तब ईश्वर अवतार लेकर असुरों का संहार करते हैं। भगवान श्री राम ने भी पृथ्वी पर आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया। राम कथा का श्रवण करने के लिए बिल्सी एवं ग्रामीण क्षेत्र से महिला और पुरुष भारी संख्या में पहुंच रहे हैं, समिति के सदस्य व्यवस्था में लगातार सहयोग कर रहे हैं।

























