होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी नगर पालिका मार्केट में “श्री जी डिलाइट्स कॉर्नर” नाम से रेस्टोरेंट...

बिल्सी नगर पालिका मार्केट में “श्री जी डिलाइट्स कॉर्नर” नाम से रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ,

बिल्सी।नगर पालिका मार्केट में आज श्री जी डिलाइट्स कॉर्नर का पूजा अर्चना एवं हवन के साथ शानदार शुभारंभ किया गया। कॉर्नर के संचालक दीपक गुप्ता ने बताया कि बिल्सी में खोले गए इस आउटलेट में ब्रेकफास्ट, लंच, और डिनर की पूरी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त, किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी पार्टी और इंगेजमेंट सेरिमनी जैसी आयोजनों के लिए भी विशेष सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

शुभारंभ समारोह में पालिका चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, पंडित राजीव शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, सभासद चंचल वार्ष्णेय, दिव्या वार्ष्णेय, एकता वार्ष्णेय, गगन राठी, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, दीपांशु वार्ष्णेय, हरपाल सिंह, सूर्य प्रकाश देवल, पत्रकार रविंद्र रवि, नेम आजाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह नया आउटलेट नगर वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण जुड़ाव बिंदु साबित होगा, जो विभिन्न आयोजनों और रोजमर्रा होने वाली छोटी छोटी पार्टियों के लिए एक आदर्श स्थल प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here