होम स्वदेश केसरी ब्यूरो सांसद आदित्य यादव का बिल्सी में स्वागत, कहा – इंडिया गठबंधन के...

सांसद आदित्य यादव का बिल्सी में स्वागत, कहा – इंडिया गठबंधन के इरादों ने भाजपा की हर कोशिश को नाकाम किया

बिल्सी। सांसद आदित्य यादव ने आज बिल्सी पहुंचकर एक कार्यक्रम में संबोधित किया, जहां उन्होंने कहा कि वह इंडिया गठबंधन के तहत बदायूं लोकसभा सीट से पहले बार चुनाव लड़े। भाजपा द्वारा चुनाव हराने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन इंडिया गठबंधन की मजबूत रणनीति ने इन प्रयासों को विफल कर दिया। निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से पहुंचे सांसद यादव ने आश्वस्त किया कि वह बदायूं की बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

पूर्व विधायक हाजी विट्टन के कैंप कार्यालय पर युवा सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह, हाजी विट्टन, सपा नेता अजमल खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह, सद्दाम सैफी, वीरेश तोमर, राजवीर सिंह यादव, अनिल उपाध्याय, सुखबीर यादव, हरवीर सिंह और अन्य नेताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here