होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली: एसडीएम कल्पना जायसवाल का आकस्मिक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी विभागीय...

बिसौली: एसडीएम कल्पना जायसवाल का आकस्मिक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी विभागीय कार्रवाई

बिसौली , 3 सितंबर: प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे सरकारी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के अभियान के तहत बिसौली की उप जिलाधिकारी (एसडीएम) कल्पना जायसवाल ने नगर पालिका परिषद बिसौली, नगर पंचायत मुडिया धुरे की, और नगर पंचायत फैजगंज वैहंटा कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बिसौली नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनूप राय सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार कर जिलाधिकारी बदायूं को सौंप दी है।

श्रीमती जायसवाल ने कहा कि कार्यालय के निर्धारित समय सारणी के दौरान जो भी अधिकारी या कर्मचारी अनुपस्थित मिलेगा, उसके विरुद्ध नियमों के अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के इस आकस्मिक निरीक्षण से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here