होम राज्य उत्तर प्रदेश उघैती के युवक की बाइक की डिग्गी से 4.95 लाख रुपये का...

उघैती के युवक की बाइक की डिग्गी से 4.95 लाख रुपये का बैग लेकर उचक्का फरार,

बिल्सी/उघैती। दिनदहाड़े बिल्सी भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 4,95,000 रुपये निकालकर घर लौटे एक युवक की बाइक की डिग्गी से उचक्का रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया, जिससे कस्बे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, उघैती के प्रधान मुनेंद्र सिंह राठौड़ के भतीजे गब्बर सिंह ने सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे बिल्सी एसबीआई से 4,95,000 रुपये का भुगतान लिया और बाइक से उघैती के लिए रवाना हुआ। उसने रुपये का बैग बाइक की डिग्गी में रखा था। उघैती पहुंचने पर बस स्टैंड के पास उसने एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदी और पी। जब वह घर पहुंचा जहां रुपये निकालने को ज़ब डिग्गी खोली तो उसमें से रूपये रखा हुआ बैग गायब था।जिसे देख उसके होश उड़ गए,

बैग गायब होने की घटना से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा से सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है, ताकि उचक्के का पता लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here