होम राज्य उत्तर प्रदेश हजरतपुर के लापता राशन कोटेदार 36 वर्षीय कमलेश गुप्ता की परिजनों ने...

हजरतपुर के लापता राशन कोटेदार 36 वर्षीय कमलेश गुप्ता की परिजनों ने कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज,

बदायूँ,हजरतपुर : जनपद के थाना हजरतपुर में एक व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रार्थी श्री चिरंजी लाल गुप्ता, निवासी ग्राम हजरतपुर, ने 12 सितंबर 2024 को थाना हजरतपुर में एक तहरीर दी है जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पुत्र कमलेश गुप्ता, उम्र 36 वर्ष, 09 सितंबर 2024 को सुबह 08:00 बजे के आसपास घर से लापता हो गए हैं।आवेदक ने तहरीर मे कहा है कि गुमशुदा कमलेश के बारे मे उन्होंने अपने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क कर जानकारी किया, लेकिन कमलेश का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही किसी के साथ कोई विवाद है।तहरीर मे पुलिस से अनुरोध किया गया है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज कर उनके पुत्र की तलाश की जाए। लापता व्यक्ति हजरतपुर का राशन कोटेदार बताया जा रहा है

गुमशुदा व्यक्ति की जानकारी:

  • नाम: कमलेश गुप्ता
  • पिता का नाम: चिरंजी लाल गुप्ता
  • उम्र: 36 वर्ष
  • पता: ग्राम हजरतपुर, थाना हजरतपुर, जिला बदायूँ
  • वर्णन: नीली शर्ट और लोअर पहने हुए हैं

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही गुमशुदगी की जानकारी व हुलिया फ़ोटो अन्य थानों को भेज दी गई जिसके आधार पर उनकी तलाश मे मदद मिल सके,

सूचना देने वाले को इनाम:

वहीं कमलेश के परिजनों ने कमलेश गुप्ता के बारे में कोई भी जानकारी देने वाले को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है।उन्होंने कमलेश गुप्ता के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर मोबाइल नम्बर 7017932125 पर संपर्क करने की अपील की है,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here