बिल्सी – अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अनुवांशिक संगठन राष्ट्रीय महिला परिषद द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर बच्चों के लिए ‘माय फ्रेंड गणेशा’ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला परिषद की अध्यक्ष द्वारा किया गया, और इसका संचालन निकिता शर्मा ने किया।
प्रतियोगिता के पश्चात हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूजा वार्ष्णेय ने भगवान गणेश के चरित्र की महिमा बच्चों को सुनाई, जिससे उनके मन में संस्कारों और धार्मिक मूल्यों का बोध हो सके।

























