बदायूं (उझानी)। उझानी के विमला हरि ग्रीन्स कॉलोनी में हाल ही में एक गंभीर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। कॉलोनी निवासी अभय प्रताप सिंह ने अपने मकान में सिंक से जुड़ी समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इस मामूली मुद्दे ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायत के बाद प्रोजेक्ट इंजीनियर शोयब खान, साइड इंचार्ज सानिफ और सिविल कांट्रेक्टर वसीम ने अभय के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया तो शुरू कर दी है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस घटना ने कॉलोनी के लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। मकान स्वामी अभय प्रताप सिंह ने कॉलोनी के बाहर एक बैनर भी टांग दिया है, जिसमें घटना का खुलासा किया गया है, जो अब चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।
कॉलोनी के अन्य निवासी और स्थानीय लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि आरोपियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। लोगों का कहना है कि इस तरह की खुली गुंडागर्दी को रोकने के लिए प्रशासन को बुलडोजर की कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के कृत्य करने से डरे।
कॉलोनी में भय का माहौल, न्याय की मांग
घटना के बाद से कॉलोनी में तनाव का माहौल है, और लोग अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। उन्होंने जिलाधिकारी और प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह के गुंडों को सबक मिल सके और आगे से कोई भी इस प्रकार की हरकत न कर सके।
अभय प्रताप सिंह ने अपने मकान के बाहर लगाए गए बैनर के जरिए यह संदेश दिया है कि वह न्याय के लिए लड़ेंगे और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

























