बिल्सी के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वदेश केसरी के तहसील ब्यूरो प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने अपने जन्म उत्सव को खास बनाते हुए समाज के कमजोर वर्ग के प्रति अपनी संवेदनशीलता को उजागर किया। उन्होंने मां अन्नपूर्णा रसोई पर गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराया।





श्री वार्ष्णेय ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर लड्डुओं का भोग लगाकर निर्धन वर्ग के लोगों की भोजन सेवा की। इस अवसर पर रसोई के संचालक नवरत्न वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, डीडी अजीत वार्ष्णेय, जीतू, माया वार्ष्णेय, आयुष वार्ष्णेय समेत कई अन्य लोगों ने श्री वार्ष्णेय के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना की।
रसोई संचालक नवरत्न वार्ष्णेय ने बताया कि मां अन्नपूर्णा रसोई का मुख्य उद्देश्य भूखे को अन्न और प्यासे को पानी प्रदान करना है। यह रसोई असहाय लोगों के लिए एक आश्रय स्थल बन चुकी है।
शाम को, श्री वार्ष्णेय के आवास पर ऋषिकेश, उत्तराखंड से पधारे संत शिरोमणि अयोध्या दास रामायणी जी ने उनके जन्म उत्सव पर 108 राम नाम की माला का जाप कराया और उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर रामकृष्ण समिति के सदस्य सतपाल वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, प्रशांत वार्ष्णेय, लक्ष्मी गुप्ता, कनक वार्ष्णेय, शिखर वार्ष्णेय सहित अनेक श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
भजन संकीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ललित वार्ष्णेय का यह प्रयास न केवल उनके जन्मदिन को यादगार बना गया, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी फैलाने का काम किया।

























