होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में धूमधाम से निकली चंद्रप्रभु की शोभायात्रा

बिल्सी में धूमधाम से निकली चंद्रप्रभु की शोभायात्रा

महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, जगह-जगह हुआ स्वागत

बिल्सी। नगर के जैन समाज द्वारा आज दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के समापन पर भगवान श्री चंद्रप्रभु की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह यात्रा मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार बम्बा चौराहे से होते हुए विभिन्न स्थानों पर गई, जहाँ जैन समुदाय के लोगों ने आरती कर मंगलकामनाएं की।

इस अवसर पर खवासी की बोली आशीष जैन, कुबेर की बोली भूपेंद्र कुमार जैन, सारथी की बोली मृगांक कुमार जैन, और इंद्र की बोली अनूप दीपक, प्रदीप, एवं मंगल कलश की बोली सुनीता जैन और रेखा जैन ने उठाई। श्रद्धालुओं ने णमोकार मंत्र का जाप किया और शोभायात्रा को कछला रोड स्थित जेपी जैन स्कूल पर जाकर विसर्जन किया गया।

शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प माला डालकर स्वागत किया गया। वीरांगना मंडल की डॉ आरती जैन के नेतृत्व में महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए, जबकि बच्चों ने भगवान बाहुबली, पद्मावती देवी, मांगतुंग आचार्य और ग्वाला के रूप में झाकियां सजाई।

इस आयोजन में मीडिया प्रभारी प्रशान्त जैन, मृगांक जैन, डॉ आरती जैन, मोना जैन, स्वीटी जैन, प्रीत जैन, उपकार जैन, निखिल जैन, मयंक जैन, अनूप जैन, अमित जैन, डब्बू जैन, आशीष जैन, अरविंद जैन, दिलीप जैन, नरेंद्र कुमार जैन, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here