बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर आज दोपहर एक इको स्पोर्ट कार अचानक धूधू कर जल गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण दोनों साइडों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

कार में सवार सभी लोग, जिनमें बिसौली निवासी मनोज अग्रवाल, जय सिंह, अनन्या अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि शामिल थे, किसी कार्य के लिए बिल्सी जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राम हैदलपुर के निकट पहुंची, कार के इंजन से धुआं निकलने लगा।
तत्काल कार सवारों ने कार रोकी और आग लगने की स्थिति का सामना किया। उन्होंने तुरंत अपनी जान की सुरक्षा के लिए कार से बाहर निकलने का निर्णय लिया, जिसके परिणामस्वरूप सभी लोग बाल-बाल बच गए। देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
सूचना मिलते ही सीओ बिल्सी उमेश सिंह कोतवाली प्रभारी आर. एस. पुंडीर पुलिस फोर्स के साथ मौके मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात को सुचारु कराया।

























