होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी कोतवाली में नए प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने संभाला कार्यभार,...

बिल्सी कोतवाली में नए प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने पर दिया जोर

बिल्सी: नवागत प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने आज अपराह्न 11:00 बजे कोतवाली पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को समय पर उचित न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के साथ-साथ कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा, नाबालिग बच्चों द्वारा अवैध रूप से चलाई जा रही दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। साथ ही, एंटी रोमियो टीम गठित करने की भी घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here