बिल्सी, मोहल्ला नंबर 6 स्थित गौशाला सरस्वती शिशु मंदिर में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के प्रथम आगमन पर प्रबंध समिति की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति ने विद्यालय के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की, जिस पर विधायक ने समिति को सहमति देते हुए शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विधायक हरीश शाक्य का समिति की ओर से पटका पहना एवं माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में व्यवस्थापक डॉक्टर उमेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष लोकेश वार्ष्णेय, ओम बाबू वार्ष्णेय, इंजीनियर दीपक चौहान, नरेंद्र गर्ग, राजीव मिश्रा, अशोक मिश्रा, वीरेंद्र पाल सिंह, गगन राठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

























