होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में 3 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन, झांकियों से...

बिल्सी में 3 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन, झांकियों से सजेगा मेला” तैयारियां जोरों पर,

बिल्सी में श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ आगामी 3 अक्टूबर से होगा। इस महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष लव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि श्री राधा रमन लीला संस्थान, वृंदावन के कलाकारों द्वारा भगवान राम और श्री कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

9 अक्टूबर को भगवान राम की बारात भव्य झांकियों के साथ निकाली जाएगी, और 19 अक्टूबर को रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन होगा। इसके साथ ही, श्री कृष्ण की रासलीलाओं का मंचन 24 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

25 अक्टूबर को विशाल देवी जागरण के साथ इस महोत्सव का समापन होगा। इस वर्ष रामलीला मेला में बाहर से आए दुकानदारों को विशेष सुविधाएँ प्रदान की गई हैं। इसके अलावा, मनोरंजन के लिए खेल तमाशा, झूले और मौत की छलांग जैसे आकर्षक शो भी लगाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here